..
Red Prince® अन्य सेबों से भिन्न है

Red Prince® अन्य सेबों से भिन्न है

Red Prince® एक मीठा और रसदार सेब है। इसकी गहरी लाल त्वचा के नीचे एक ख़स्ता गुदा छुपा हुआ है। यह सेब अच्छी तरह से भंडारित सभी खाद्य विक्रेताओं के पास फल और सब्जी अनुभागों में उपलब्ध है।

Red Prince® – असली की पहचान ताज मार्का!

मीठा और रसदार सेब

इसकी गहरी लाल त्वचा हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है

सिर्फ एक छोटा टुकड़ा खाने पर इसके ख़स्ता गुदा का एहसास हो जाता है

अच्छी तरह से भंडारित फल और सब्जी अनुभागों में सबको अपने ओर आकर्षित करता है

भिन्नता का विवरण

Red Prince®  सब से बढ़िया सेब है। जी हाँ, यह सेब  केक, मिठाई या अन्य व्यंजनों के साथ खाने के लिए भी उपयुक्त है।

इसकी गहरी लाल त्वचा और क्रीम रंग का गुदा इसे कई उपभोक्ताओं के बीच लोकप्रिय बनाता है। यह भी बहुत कुरकुरा और रसदार है। सिर्फ बच्चे ही नहीं है, जो विभिन्न प्रकार के मीठे स्वाद से प्रभावित होते हैं।  इससे पता चलता हैं, कि क्यों Red Prince® किसी भी उम्र के सेब प्रेमियों के बीच लोकप्रिय है।

कोई भी व्यक्ति जो एक से अधिक Red Prince® खरीदता है और उन्हें एक बार में सभी नहीं खाना चाहता है, वह इस बात से आश्वस्त हो सकता है कि इस सेब में बहुत अच्छे भंडारण गुण हैं।

सेब की सभी अन्य किस्मों की तरह इस सेब को भी एक ठंडे और अँधेरे जगह में रखरखाव करना निश्चित रूप से अनुशंसित है, जैसे कि तहखाने या आपके फ्रिज के सब्जी डिब्बे।

इस सेब को Red Prince® क्यों कहा जाता है? इसका नाम इसके उत्पादकों, प्रिंसन भाइयों के नाम पर रखा गया था। वे नीदरलैंड में एक वृक्ष नर्सरी के मालिक हैं जहां इसकी खोज 1994 में हुई एवं इसे उगाया गया।

 

  • मीठापन bewertung Süsser Apfel
  • अम्‍लता bewertung Saurer Apfel
  • रसमयता bewertung Red Prince Apfel

Red Prince® का उत्पादन

Red Prince® को पूरी तरह से नियंत्रित एकीकृत फल ऊपजाने के सिद्धांतों के अनुरूप उत्पादन किया जाता है।

इस सेब को ऊपजाने की विधि पर्यावरण के अनुकूल है: फल उत्पादक खेती करने की सभी कार्यप्रणालियों के बीच एक संतुलन स्थापित करते हैं, जिनमें – जुताई, सिंचाई और छायांकन भी शामिल हैं। जब क्षति एक निश्चित की हुयी सीमा से पार हो जाती है केवल तभी वे नियोजित संयंत्र संरक्षण उपायों को  व्यवहार में लाते हैं। हालांकि, „जन्तु सहायकों“ को प्रोत्साहित करके इन उपायों में काफी कमी आई है। जब सफलता प्राप्त करने की बात आती है तब फायदेमंद कीटों और नुक़सान पहुंचाने वाले कीटों के बीच एक संतुलित संबंध बनाये रखना सबसे उत्तम है।

 

उत्पादन करने वाले क्षेत्र

Red Prince® ख़ास कर के हैम्बर्ग के उत्तर-पश्चिम में अल्टेस लैंड में Elbe-Obst द्वारा उगाया जाता है। इसके अलावा, जर्मनी में लेक कॉन्स्टेंस के पास भी पर्याप्त मात्रा में उत्पादन किया जाता है।

उत्तर में कृषि के लोअर सैक्सोनी चैम्बर द्वारा क्षेत्रीय लेबल „फ्रूट फ्रॉम द अल्टेस लैंड“ के तहत  एकीकृत ऊपज नियंत्रित की जाती है। दक्षिण में, नियंत्रण „बाडेन-वुर्टेमबर्ग गुणवत्ता लेबल“ के तहत आयोजित किए जाते हैं।

QS, GLOBALGAP और  IFS गुणवत्ता आश्वासन प्रणाली पूरी प्रक्रिया श्रृंखला उत्पादन से लेकर विपणन और उत्पादक को ट्रेसिबिलिटी की गारंटी देने के लिए कवर करती हैं।

 

siegel - Global G.A.P.
siegel - IFS
siegel - QS

Red Prince® बाजार में

यह सेब खाद्य विक्रेताओं के पास फल और सब्जियों के वर्गों में ढूँढना बहुत आसान है। क्योंकि केवल ताज मार्का वाले पैकेजिंग में असली Red Prince® सेब मिलेगा। इसके अलावा, पैकेजिंग पर दिए सेब की गहरी लाल त्वचा आपका धयान अपनी ओर आकर्षित कर लेगी।

क्या आप Red Prince® के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं?

आप यूट्यूब पर Red Prince® को धयान से देखें और पता लगाएं कि यह कैसे उगाया जाता है और अन्य लोग इसके बारे में क्या सोचते हैं। देखने का आनंद लें!!

हमसे संपर्क कैसे करें:

संपर्क हेतु फ़ार्म

मैंने गोपनीयता नीति पढ़ ली है*

Kontakt Verkauf

Elbe Obst Vertriebsgesellschaft mbH

Bassenflether Chaussee 4b
D-21723 Hollern-Twielenfleth

Tel. +49 (0) 4141 – 9531 – 850
Fax. +49 (0) 4141 – 9531 – 950

Email: vg@elbe-obst.de
Internet: www.elbe-obst.de

Fruitmasters Geldermalsen

Industriegelände ‘De Watermolen‘
Deilseweg 7 | Postbus 222
NL-4190 CE Geldermalsen

Tel. +31 (0) 345 – 578 – 781
Fax. +31 (0) 345 – 578 – 428

Internet: www.fruitmasters.nl

Obst vom Bodensee
Vertriebsgesellschaft mbH

Merkurstaße 7
D-88046 Friedrichshafen

Tel. +49 (0) 7541 – 97028 – 38
Fax. +31 (0) 7541 – 97028 – 4038

Email: info@obst-vom-bodensee.de
Internet: www.obst-vom-bodensee.de